Top News

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की सगाई

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय रेहान ने अवीवा को एक निजी पल में प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। अबीबा के माता-पिता बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग हैं। नंदिता ने ही कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीरियर डिजाइन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा और नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे के साथ हैं। रेहान वाड्रा द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में वह अवीवा के साथ सगाई के बाद एक साथ नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर दोनों के बचपन की है, जो उनके लंबे रिश्ते की झलक देती है। रेहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन को सादा रखते हुए केवल तारीख '29.12.25 लिखी है।
प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान की सगाई की पार्टी राजस्थान के रणथंभौर में बुधवार को आयोजित की गई थी। जिसमें गांधी-वाड्रा परिवार के करीबी और अन्य रिश्तेदारों को बुलाया गया था। बता दे कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेहान भी जुड़े थे। रेहान 3 दिन तक मामा के साथ करीब 70 हजार कदम चले थे। रेहान को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post