बिहार के नवादा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अकबरपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पटेल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पटेल पर एक मामले में मदद करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित की शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Post a Comment