Top News

मनरेगा ग्राम कचहरी में रुपये लेने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश जारी

कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत मनरेगा कार्यालय परिसर स्थित ग्राम कचहरी में ग्राम कचहरी सचिव द्वारा खुलेआम रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि सिटी हलचल अखबार नहीं करता है।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक वृद्ध महिला दो सौ रुपये के लगभग पांच नोट ग्राम कचहरी सचिव सुनील राम को देती है, जिसे वह लेकर अपनी जेब में रखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा चुपके से यह वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वायरस होते हैं  कर्मियों में हरकंफ पर मच गया प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से लेकर आम ग्रामीणों तक इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो में पैसा लेते साफ दिख रहा है ।  यह बेहद गंभीर मामला है और दोषी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
वहीं, इस संबंध में ग्राम कचहरी सचिव सुनील राम ने आरोप को निराधार बताया है। वही इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। तीन व्यक्ति की जांच टीम बना दी गई है।मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में बात सही पाई जाती है तो संबंधित दोषी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post