कुरसेला थाना क्षेत्र के कमलाकानी गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कमलाकानी नदी के किनारे से एक बालिका अचानक पैर फिसलने से नदी में डूबने लगी। बालिका को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाई और बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आनन-फानन में उसे कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और बालिका से घटना के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सक के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की हालत सामान्य पाई गई, जिसके बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।बालिका की पहचान कमलाकानी गांव निवासी करीशरम के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई, जिससे गांव में राहत का माहौल है।
Post a Comment