बिहार के पूर्णियां में 22 साल का युवक प्रेम जाल में फसाकर अब तक 3 लड़कियों से शादी कर चुका है। वहीं चौथी लड़की से शादी करने पर आमादा युवक के आरे उसकी तीसरी पत्नी आ गई, जिसके बाद युवक ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक फरार हैं, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। घटना जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमरा गाँव की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि जमरा गाँव का रहने वाला सिंटू ऋषिदेव पंजाब में मजदूरी करता है। पंजाब में ही उसी के गाँव के पास ओराहा निवासी कैलाश ऋषिदेव भी अपने पूरे परिवार के साथ रोजगार की तलाश में गया था। जहाँ सिंटू ऋषिदेव की आँख कैलाश की बेटी मंजू कुमारी से लड़ गई। कमाऊ दामाद देखकर कैलास ने भी सिंटू की शादी मंजू से कर दी। वही पंजाब से पूरा परिवार 8 दिन पूर्व ही पूर्णियां आया था। मृतिका की माँ रतनी देवी ने बताया कि पंजाब से आने के बाद दामाद उनके साथ ही था। 3 दिन पूर्व दामाद की माँ धौली देवी उनके घर आई थी और अपने बहु की विदाई कराकर अपने साथ ले गई थी।
शादी के बाद 2 अन्य बीबी का पता चला
मृतिका की माँ ने बताया कि उसकी बेटी से शादी करने के बाद दामाद उसके साथ ही रहने लगा था। फोन से बात करने के दौरान बेटी ने दामाद की चालाकी पकड़ी थी। तब पता चला कि उसका दामाद सिंटू ऋषिदेव आशिक मिजाज का आदमी हैं। पहले से 2 शादी कर चुका है। पहली पत्नी से उसे 4 बच्चा और दूसरी पत्नी से भी 3 बच्चा है। वहीं तीसरी पत्नी भी 4 माह की गर्भवती है। विदाई लेकर घर जाने के बाद दोनों पत्नी ने भी खूब बबाल काटा। बताया जाता है कि तीसरी पत्नी गर्भवती होने के कारण सिंटू ऋषिदेव का चक्कर चौथी लड़की से हो गया था, जिसका विरोध तीसरी पत्नी करने लगी थी। बताया जाता है कि सिंटू ऋषिदेव के पास कई लड़कियों का नंबर था, जिससे वह अक्सर बात करता था। जिसका विरोध मृतिका किया करती थी।
ग्रामीणों को बांस झाड़ी से मिला शव
मृतिका की माँ ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी ने फोन किया था कि वह अपने पति के साथ बहदुरा बाजार आयी है। उसके बाद से उसकी बेटी से संपर्क नहीं हुआ। परिजन जब बेटी के ससुराल गए तो घर से सभी लोगों को फरार पाया। वहीं फोन लगाने पर भी किसी से संपर्क नहीं हो रहा था। वहीं दूसरे दिन जब ग्रामीण बांसबाड़ी तरफ गए तो महिला का शव देखकर शोर मचाया। महिला का शव को बांस के पत्ते और झाड़ियों से छुपा दिया गया था। घटना की सूचना पर अकबरपुर थानाध्यक्ष विनय कुमार पहुँचे और शव को कब्जे में लेते हुए शव की पहँचान में जुट गए। वही एक 20 वर्षीय महिला का शव मिलने की खबर आग की तरह आसपास के गाँव मे फैल गई। परिजन को जानकारी मिलते ही वे भी मौके पर पहुँचे और अपने बेटी की पहँचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया हैं। प्रथम दृष्टया में गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजन ने दामाद सिंटू ऋषिदेव और उसके परिवार पर हत्या करने का आवेदन थाना में दिया है।
Post a Comment