Top News

पत्नी की हत्या के मामलें में पति जेल में काट रहा था सजा, पत्नी आशिक के साथ कर रही थी ऐश

 

मोतिहारी/सिटी हलचल न्यूज 

बिहार के मोतिहारी से अजब गजब किस्सा सामने आया। जहां एक शख्स अपनी पत्नी के मर्डर केस में चार महीने से जेल में बंद है। लेकिन अचानक पुलिस ने ऐसा खुलासा किया कि हर किसी के होश उड़ गए। महिला अपने आशिक के साथ दिल्ली एनसीआर के नोएडा में रंगरलियां मनाती हुई पकड़ी गई। इस बात की जानकारी मिलते ही पति ने राहत की सांस ली और उसके मन में न्याय की उम्मीद जाग गई।अरेराज पुलिस ने इस जटिल केस का खुलासा वैज्ञानिक तरीके से किया और झूठ के ऐसे जाल को बेनकाब किया, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अरेराज नगर पंचायत वार्ड 10 के रंजीत कुमार ने जुलाई महीने में अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन मामला तब उलझ गया जब महिला के मायके वालों ने रंजीत, उसकी मां और पिता पर दहेज के लिए हत्या और शव को जला देने का आरोप लगाते हुए


अरेराज थाना में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लिया और हरसिद्धि से लेकर मुजफ्फरपुर तक कई श्मशान घाटों की छानबीन की, लेकिन शव का कोई निशान नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस मायके पक्ष के दबाव में पति रंजीत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रंजीत चार महीने से जेल में है। जबकि उसका परिवार दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहा था। लेकिन इसी बीच अरेराज थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी को पूरे केस पर शक होने लगा। उन्होंने पारंपरिक तरीकों के बजाय वैज्ञानिक पद्धति से जांच का फैसला लिया। मोबाइल लोकेशन, बैंक लेनदेन, सोशल मीडिया गतिविधियों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने महिला की लोकेशन दिल्ली–एनसीआर में ट्रेस की

वह महिला, जिसे “मरा हुआ” मानकर पति जेल में था, अपने मायके के गांव के ही एक पड़ोसी आशिक के साथ फ्लैट में आराम से रह रही थी। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह अपने पुराने प्रेमी के साथ रहने के लिए घर से निकली थी और परिवार से बचने के लिए खुद की “हत्या की कहानी” रची। उसके झूठ ने उसके पति को जेल भेज दिया और पूरा परिवार बर्बाद हो गया। केस के खुलासे के बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं कि किस तरह एक झूठी FIR ने एक निर्दोष पुरुष को चार महीने तक सलाखों के पीछे रखा। थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी की सतर्कता और वैज्ञानिक जांच के कारण ही पूरा सच सामने आ पाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post