पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद एनडीए सरकार बना रही हैं। वही पूर्णियां जिले के 7 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 5 सीट एनडीए ने कब्जा जमा लिया हैं, वही 2 सीट एआईएमआईएम ने झटक लिया है। पूर्णिया सदर विधानसभा सीट से भाजपा के विजय कुमार खेमका ने हैट्रिक लगाया है। भाजपा के विजय खेमका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कॉंग्रेस के जितेंद्र यादव को 33 हजार 222 से हराया। विजय खेमका को 1 लाख 27,614 मत मिले, वही कॉंग्रेस के जितेंद्र यादव को 94,392 मत मिले। अमौर विधानसभा से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को 1 लाख 836 मत मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के सबा जफर को 61908 मत मिले, जबकि कॉंग्रेस के जलील मस्तान को भी 52,791मत प्राप्त हुए। एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान नव38 हजार 928 वोट से इस सीट पर जीत दर्ज की। वही पहली बार बायसी विधानसभा से भी एआईएमआईएम के गुलाम सरवर विधायक बने है। उन्होंने भाजपा के विनोद यादव को 27,251 वोट से मात दी है। इस सीट पर एआईएमआईएम के गुलाम सरवर को 92766 वोट मिले। वही बनमनखी सीट से 6ठी बार भाजपा के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि जीते हैं। उन्होंने 1 लाख 22 हजार वोट लाकर कॉंग्रेस के देवनारायण रजक को 45, 296 वोट से शिखस्त दी है
वही इसबार कसबा से चौकाने वाले परिणाम आये हैं। पहली बार चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के टिकट पर नितेश सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 86,877 मत मिले,जबकि कॉंग्रेस के इरफान आलम को 74,002 मत मिले। इस तरह से लोजपा के नितेश सिंह ने 12,875 वोट से जीत दर्ज की। वही बिहार में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मत से जितने का रिकॉर्ड रुपौली से जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल ने बनाया है। कलाधर मंडल को 1 लाख 24 हजार 826 मत मिले वही राजद की बीमा भारती को मात्र 51,254 मत मिला। इस तरह से कलाधर मंडल ने 73,572 वोट से अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वही पूर्णियां का सबसे हॉट सीट धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह 5वी बार विधायक बनी हैं। जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह को 1 लाख 38 हजार 750 वोट प्राप्त हुआ, वही राजद के संतोष कुशवाहा को 83,591वोट प्राप्त हुआ। इस तरह से 55,159 के अंतर से लेसी सिंह ने जीत दर्ज की।

Post a Comment