Top News

छात्र राजद की मांग हुई सफल, हटाएं गए प्रधानाचार्य: जिलाध्यक्ष बिस्मिल

 पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के आदेश पर अनुमंडलीय डिग्री कॉलेज, धमदाहा के प्रिंसिपल प्रो. मो. सादिक हुसैन का तबादला कर दिया गया है।अब डी.एस. कॉलेज कटिहार के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक प्रो. शैलेंद्र कुमार उपाध्याय को कॉलेज का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।दो माह पूर्व छात्र राजद पूर्णिया जिला इकाई द्वारा कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और छात्रों के शोषण के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की गई थी।इस दौरान दिनभर कॉलेज का कार्य बाधित रहा और छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की थी।छात्र राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने आरोप लगाया था कि प्राचार्य कॉलेज में अनियमित रूप से उपस्थित रहते हैं और अक्सर 10 दिन पूर्व की हाजिरी बनाकर चले जाते हैं।उन्होंने कहा था कि कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जानी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि प्राचार्य प्रतिदिन किस समय कॉलेज आते-जाते हैं


बिस्मिल ने यह भी आरोप लगाया था कि सादे माइग्रेशन फॉर्म, सादे सीएलसी और सादे चेक पर हस्ताक्षर कर छोड़ दिए जाते हैं और छात्रों से अवैध रूप से पैसे की वसूली की जाती है और सभी सबूत दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय भी भेजा था । इन सभी मुद्दों को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को हटाने की मांग की थी।मामला गंभीर देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा ने कॉलेज जाकर जांच की और रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी।बाद में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने स्वयं कॉलेज का निरीक्षण किया, जहाँ कई अनियमितताएँ पाई गईं।जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रो. सादिक हुसैन का तबादला कर उन्हें आर.एल. कॉलेज, माधव नगर भेज दिया।कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या छात्रों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


इस कार्रवाई पर छात्र राजद के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

छात्र राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कहा की यह छात्रों की जीत है। हमने अन्याय और अनियमितता के खिलाफ जो आवाज़ उठाई थी, उसका परिणाम आज सामने है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की भावनाओं का सम्मान किया है।वहीं छात्र राजद जिला उपाध्यक्ष प्रणव चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष इंतेखाब आलम, अफसर आलम, रौशन यादव और नियाज़ आलम ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह का धन्यवाद दिया।छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह कदम कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करेगा और छात्रों में न्याय का विश्वास बढ़ाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post