Top News

प्रदेश सचिव सुनील कुशवाहा ने जेडीयू से दिया इस्तीफा

मीरगंज/सिटी हलचल न्यूज 

मीरगंज - युवा जदयू के प्रदेश सचिव व मीरगंज निवासी ई. सुनील कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश सचिव पद एवं प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी का मानसिक संतुलन पूरी तरह से अस्वस्थ्य है। अब बिहार उनसे संभल नहीं रहा तथाकथित कुछ मंत्री ही बिहार को चला रहे। संजय झा और ललन सिंह ने जदयू को नष्ट करने का मंशा बनाए हुए है । उन्होंने पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को राजद ज्वाइन करने पर बधाई देते हुए कहा


तेजस्वी यादव का सपना जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी को इस बार धमदाहा विधानसभा में संतोष कुशवाहा विधायक बनकर पूरा करेंगे । तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए पिछड़ी समाज को अपने अधिकारों को समझना होगा । संतोष कुशवाहा जिस प्रकार पूर्णिया को मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज समेत विकास के सैकड़ों कार्य से विकास का इतिहास रचा, ठीक उसी प्रकार धमदाहा विधानसभा को भी आदर्श विधानसभा बनाने का संकल्प ले चुके हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post