जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के मद्देनजर पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो कुख्यात चोरी के आरोपी को बुधवार की शाम को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 50000 रुपये मूल्य के चोरी गए सामान भी बरामद किए हैं। इस घटना मे लगभग 2 लाख रुपए की चोरी की गई थी। एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने गुरुवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पिछले दिनों जिले में हुई चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित किया गया था।चोरी की घटनाओं की रोकथाम, कांड के उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटिहार,बंगाल और किशनगंज में छापेमारी कर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पकड़ा गया आरोपी अंकित राय उर्फ बाबू व शिव शर्मा धर्मगंज मझिया रोड का रहने वाला है।इनकी निशानदेही पर पुलिस ने इनके पास से चोरी का मोबाइल, तांबा एवं पीतल के बर्तन, एलईडी और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामान में लिची बगान धर्मगंज स्थित एक सैन्य अधिकारी के बंद घर से चोरी गया मोबाइल, केला बगान व डुमरिया काली मंदिर के पास से चोरी हुआ टीवी आदि शामिल है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी वार्ड पार्षद प्रमिला तिवारी समेत कई लोगों के घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
घटना के बाद कटिहार में छिप जाते थे बदमाश
जिले में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद ये बदमाश कटिहार में अपने रिश्तेदार के घर जाकर छिप जाते थे और चोरी के सोना-चांदी के जेवर पश्चिम बंगाल में बेच देते थे अंतरजिला गिरोह के सदस्य क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाते थे।जिसकी पहले गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा रेकी की जाती थी।चोरी गए आभूषणों और सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
चोरी के एक दर्जन मामले है दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज है। अंकित राय उर्फ बाबू के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में दस मामले दर्ज है।आरोपी शिव शर्मा उर्फ राजा शर्मा के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में सात मामले दर्ज है।ये मामले वर्ष 2023 से लगातार दर्ज किए जा रहे है।इनमें कई कांडों में आरोपी फरार चल रहा था।
ये थे टीम में शामिल
टीम में एसडीपीओ वन गौतम कुमार,साइबर डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर राजा,सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, डीआईयू प्रभारी मोहम्मद मुश्ताक, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी,अवर निरीक्षक राजू कुमार,सोना कुमार,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, स्वाति पटेल,नीतीश कुमार,प्रतीक्षा कुमारी,सौरव कुमार,तकनीकी सेल के प्रमोद कुमार,रवि ओझा शामिल थे।
Post a Comment