Top News

182.2 लीटर विदेशी शराब लदी दो टेम्पो को पुलिस ने किया जब्त, आरोपी फरार

गुरुवार की अहली सुबह ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 पर विदेशी शराब लदी दो टेम्पो को बहादुरगंज थाना की पुलिस ने जहां जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है वहीँ आरोपी फरार होने मे सफल रहे हैं।
 मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहली सुबह ठाकुरगंज के रास्ते अवैध शराब की एक खेप को अररिया ले जाने की सूचना बहादुरगंज थाना की पुलिस को मिली। जहां सूचना के आलोक में बहादुरगंज थाना की पुलिस के द्वारा ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर दारुल उलूम चौक के समीप सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जहां पुलिस को वाहन जांच करते देख ठाकुरगंज की ओर से आ रही दो टेंपो BR 11PC 8940 एवं BR 11 PC 9734 के चालकों द्वारा वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर मौक़े से भाग निकले। वहीं पुलिस बल के द्वारा सड़क किनारे खड़ी दोनों टेंपो की तलाशी लेने पर टेंपो के भीतर रखें विभिन्न ब्रांड की कुल 182.2 लीटर विदेशी शराब की खेप को जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है।
 थानाध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने बताया कि इस अभियान मे एस आई रामबाबू चौधरी, प्रमोद कुमार, ए एस आई सुनील कुमार सशस्त्र बल मौजूद थे। जहाँ जब्त टेंपो के चालक सहित वाहन स्वामीयों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा बिहार राज्य मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post