Top News

ओवरटेक करने के चक्कर मे टोटो गड्ढा में पलटा, 3 घायल

कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर नवागंज चौक के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित टोटो पलटकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में टोटो सवार तीन लोग घायल हो गया। जबकि अन्य तीन लोगों को आंशिक चोटें आई हैं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टोटो से निकालकर कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।मिली जानकारी के अनुसार टोटो पर छह लोग सवार थे और उस पर आलू भी लोड था। वाहन कुरसेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में टोटो चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।हादसे में टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post