Top News

रामनवमी-रमजान पर भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाईथानाध्यक्ष ने शांति बनाए रखने की अपील

आगामी रामनवमी और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पूजा समिति, मोहर्रम कमेटी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने पर जोर दिया।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि कुरसेला की पहचान हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की रही है। सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं और इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा निर्धारित रूट और समय का पालन करना होगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थलों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा लगातार गश्ती भी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।बीडीओ कुमारी प्रियंवदा ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी और रमजान का त्योहार मनाएं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post