रौतारा पुलिस ने 615 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
थानाध्यक्ष मन्नू ओझा को गुप्त सूचना मिली थी कि कार और बाइक से कुछ लोग पलटनिया चौक के पास मादक पदार्थ लेकर पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच शुरू की। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों पर सवार चार लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौतारा थाना क्षेत्र के खुड़ाना गांव निवासी छोटू पासवान, मोनू पासवान, श्याम किशोर पासवान और ज्योतिष पासवान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 615 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष मन्नू ओझा ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment