Top News

‘20 साल बेमिसाल नीतीश संवाद’ की सफलता को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक


आगामी ‘20 साल बेमिसाल नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर फलका प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी आशीष पटेल, प्रमोद राय, सतीश ठाकुर और महिला प्रखंड अध्यक्ष ब्यूटी कुमारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू महिला जिला अध्यक्ष सह बासगाढ़ा पंचायत की मुखिया प्रीतम देवी कुशवाहा ने भी भाग लिया।

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों के दौरान बिहार में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

प्रीतम देवी कुशवाहा ने कहा कि ‘20 साल बेमिसाल नीतीश संवाद’ के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post