गया (बिहार) गया टाउन विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता कुणाल अग्रवाल को आज राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट के बिहार प्रदेश संरक्षक सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति संगठन द्वारा उनकी सामाजिक सेवा, जनसंपर्क क्षमता और लंबे समय से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए की गई है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कुणाल अग्रवाल की सक्रिय भागीदारी से रसोइया साथियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार को नई ऊर्जा मिलेगी। कुणाल अग्रवाल ने नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा यह मेरे लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट पूरे देश में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए काम करने वाला प्रमुख संगठन है।इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने कुणाल अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।