Top News

रेल हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत, गर्दन और धड़ मिले अलग-अलग

मीरगंज रेलवे ढाला से 200 मीटर पूरब पीलर संख्या 59/5 के पास मिला शव

मुरलीगंज/ मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : मीरगंज रेलवे ढाला से लगभग 200 मीटर पूरब शुक्रवार की शाम एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर देखा गया। पीलर संख्या 59/5 के पास शव पड़ा देखा गया। जिसमें गर्दन और शरीर अलग-अलग पड़े थे। इससे स्पष्ट होता है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार हुआ है। खेत में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी


जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। घटना को लेकर किसी व्यक्ति द्वारा मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष से ऊपर आंकी जा रही है

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पहले इधर कभी नहीं देखा गया है। हालांकि पुलिस इस मामले में अज्ञात शव की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। अज्ञात का पता किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post