Top News

अमौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पैक्स में आमसभा आयोजित हुई

अमौर/सनोज कुमार 

पूर्णियां : अमौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स)में वार्षिक आम सभा आयोजित हुई, टैक्स अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में पैक्स सदस्य, क्षेत्र के मुखिया और सरपंच, अन्य गणमान्य व्यक्ति कृषक मौजूद रहे, इस आमसभा में पिछले वित्तीय वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया ,पैक्स अध्यक्ष विष्णुपुर आशुतोष कुमार झा उर्फ मिट्ठू ने बताया कि आम सभा का मुख्य उद्देश्य किसानों के द्वारा धान खरीदारी, कृषि यंत्र सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई


किसानों की समस्याओं से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जायेगा । इस दौरान किसानों के द्वारा कृषि से संबंधित समस्याओं को भी रखा गया, भवानीपुर पंचायत पैक्स में पैक्स अध्यक्ष फैयाज आलम ,विष्णुपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार उर्फ मिट्ठू, बरबट्टा पंचायत पैक्स में मंजुर आलम, दलमालपुर पंचायत पैक्स में पैक्स अध्यक्ष इजहार आलम व पोठिया गंगेली पंचायत में पैक्स अध्यक्ष सुरज कुमार विश्वास

तियरपारा, खाड़ी महीनगांव, हफनियां, बड़ाईदगाह,बकैनिया बरेली, मच्छट्ठा,नितेंद्र,मझुवा हाट एवं अन्य सभी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा आम सभा आयोजित किया गया, इस वार्षिक आम सभा में पैक्स संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post