संतोष कुशवाहा ने कहा-पप्पू यादव हवाबाज नेता, कार्यालय है अन्याय का मंदिर

 

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां के पूर्व जदयू सांसद संतोष कुशवाहा ने सांसद पप्पू यादव पर हमला बोला है और कहा कि सांसद के जीते हुए एक साल हो गए मगर आज तक कोई काम नहीं हुआ है। उनके कार्यकाल में हुए योजनाओं की स्वीकृति मिली है। सांसद महोदय आवश्यक एयरपोर्ट मामले में क्रेडिट ले रहे है, वे हवाबाज नेता है, एक साल सिर्फ हवाबाजी किये। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि पप्पू यादव ने अपने एक साल की उपलब्धि को भोजपुरी गाना के माध्यम से बताया और भोजपुरी गाना पर ज्ञान बांटा। जबकि होली में खुद उन्होंने भोजपुरी गायक को बुलाकर अश्लीलता पड़ोसी थीं


उनके गृह जिला में हर हाल भोजपुरी के नाम पर क्या होता है यह सबको पता है। वही उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले डॉक्टर का फीस कम करने का सांसद महोदय ने वादा किया था, मगर इसके उलट अब डॉक्टर की फीस बढ़ गई है और इसके आर में दोहन शोषण हो रहा है। वही रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया। संतोष कुशवाहा ने कहा कि पप्पू के कार्यालय के बगल में एक दंपति को घर से उनके ही लोगो ने बाहर कर दिया। इसलिए उनका कार्यालय न्याय का मंदिर नहीं बल्कि अन्याय का मंदिर है

संतोष कुशवाहा ने पप्पू सिंह से पूछा-पप्पू यादव से अंदरूनी क्या डील है?

पूर्णियां के पूर्व जदयू सांसद संतोष कुशवाहा ने जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है। संतोष कुशवाहा ने कहा कि पप्पू सिंह ने पप्पू यादव से हाथ मिलाकर पूर्णियां को जंगलराज की ओर धकेलने का काम किया हैं। 2004 में उनके कार्यकर्ता ने पप्पू यादव के खिलाफ उन्हें वोट दिया था, अपनी इस गलती के लिए उन्हें अपने लोगो से माफी माँगनी चाहिए। से संतोष कुशवाहा ने कहा कि पप्पू सिंह जी किस युद्धविराम और मैसेज की बात कर रहे थे, इस बात को सार्वजनिक करना चाहिए, पूर्णियां की जनता उनके अंदरूनी डील को जानना चाहती है। वही पप्पू सिंह के उस बयान का खंडन किया जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में शराब मिलने की बात कही थी। संतोष कुशवाहा ने कहा कि वे जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है, इसलिए चर्चा में बने रहने के लिए कुछ कुछ बोल रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post