Top News

हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के तहत किया जनसंपर्क

बैसा /सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष एवं भावी विधायक प्रत्याशी सिकन्दर आलम उर्फ दारा के नेतृत्व में अमौर विधानसभा  क्षेत्र के विभिन्न गांवों में  "हर घर कांग्रेस का झंडा" अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया । और कांग्रेस की वैचारिक परंपरा, ऐतिहासिक योगदान और समकालीन नीतियों से उन्हें अवगत कराया।अभियान के दौरान कांग्रेस का झंडा घरों पर लगाया गया


और जनसंवाद के माध्यम से यह भी बताया कि कैसे कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक प्रत्येक मोड़ पर देश को नेतृत्व प्रदान किया है। विशेषकर सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक अधिकारों, संविधान की रक्षा,शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में पार्टी के द्वारा किए गए ऐतिहासिक प्रयासों को रेखांकित किया गया।इस जनसंपर्क अभियान को आमजन का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ। लोगों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वेच्छा से अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया । जो पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास और समर्थन का प्रतीक है

इस दौरान सिकन्दर आलम उर्फ दारा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि एक विचार है। जो भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समावेशी मूल्यों को आत्मसात करती है। 'हर घर कांग्रेस का झंडा' अभियान का उद्देश्य न केवल पार्टी की मौजूदगी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि जनता की आवाज़ और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस सदैव तत्पर रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post