Top News

आग लगने से दो परिवारों का घर जलकर हुआ राख,हजारों का नुकसान

किशनगंज/ सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

ठाकुरगंज : गुरुवार को पाठामारी थाना क्षेत्र के दल्ले गांव पंचायत अंतर्गत धोबी भिट्ठा गांव में अचानक आग लगने से गांव के दो परिवारों का घर जलकर राख में तब्दील हो गया हैं। ग्रामीणों के अनुसार पाठामारी पुलिस, एसएसबी जवानों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया। अन्यथा स्थिति बहुत ही भयावह हो जाती। इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार धोबी भिट्ठा गांव निवासी मुन्नी देवी पति कृष्णा साहनी और घीनानी देवी पति नीम लाल साहनी के घर में गुरुवार के लगभग दिन के 11 बजे आग लग गई ।आग लगी के वक्त घर में कोई भी जवान व्यक्ति या महिला मौजूद नहीं थी


घर में सिर्फ वृद्ध और बीमार घिनानी देवी मौजूद थी। आग लगने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल पाठा मारी पुलिस को सूचना दी गई वहीं एसएसबी कैंप नजदीक होने के कारण केम्प के सभी जवान भी तुरंत मौके पर पहुंचे और बगल के पोखर से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि आग की लपटे इतनी तेज थी कि बगल में जाना और असंभव था। बड़ी मुश्किल से घर में बीमार घीनानी देवी को बाहर निकला गया

घर में रखे हुए नगदी के साथ जमीन के कागजात, आधार कार्ड,अनाज और अन्य वस्त्र जलकर राख हो गए।ठाकुरगंज अंचलाधिकारी सुचिता कुमारी से पुछने पर उन्होंने आगलगी का पुष्टी करते हुए बताया कि दल्लेगांव पंचायत के धोबी भिट्ठा गांव में दो परिवारों का घर जलने की खबर मिली थी ।मौके पर अंचल के कर्मचारी द्वारा पीड़ित परिवारों की सूची बनाकर उपलब्ध करवाया गया है। तत्काल राहत राशि दे दिया जाएगा वहीं मुखिया प्रतिनिधि गुलाम हसनैन के उपस्थिति में पीड़ित परिजनों को 12000 की राहत राशि एवं प्लास्टिक उपलब्ध करवाया गया उधर पुर्व विधायक गोपाल अग्रवाल के प्रतिनिधि के द्वारा भी पीड़ित परिजनों को सुखा राशन सहित अन्य सामान उपलब्ध कराया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post