Top News

लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन "सामाजिक सद्भावना दिवस" के रूप में मनाया गया

  

अररिया/रवि रोशन शक्ति 

अररिया जिले के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी का 78वां जन्मदिन "सामाजिक सद्भावना दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अविनाश आनंद द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गरीबों को भोजन कराने, गरीब बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरण, और वृक्षारोपण किया गया


कार्यक्रम के दौरान, लालू जी की जीवनी, सामाजिक समानता और अधिकार के लिए किए गए संघर्ष पर चर्चा की गई। फारबिसगंज विधानसभा के समस्त राजद के साथियों, सांगठनिक पदाधिकारियों, और वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया।इस कार्यक्रम के माध्यम से, राजद पार्टी ने समाज में सामाजिक सद्भावना और समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। लालू जी के जन्मदिवस को "सामाजिक सद्भावना दिवस" के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारा को बढ़ावा देना था


कार्यक्रम का आयोजन मुसहरी पंचायत के संथाली-ऋषिदेव टोला, वार्ड न.-दस, ग्यारह ग्राम में किया गया था। इस कार्यक्रम में 500 गरीबों को भोजन कराने, सैकड़ों गरीब बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरण, और दर्जनों वृक्षारोपण किया गया।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंडल अविनाश आनंद, राजद युवा नेता सह प्रदेश उपाध्यक्ष (अपिप्र) राष्ट्रीय जनता दल, समेत कई सदस्य व गण्यमान लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post