अमौर/सिटीहलचल न्यूज
पूर्णियां। जिले के अमौर प्रखंड के मच्छट्टा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के अभाव में प्रसूता की हुई मौत के मामले में विभाग ने जाँच शुरू कर दी है। बता दे कि रविवार को रहिका टोला मच्छट्टा के मो.रिजवान ने अपनी पत्नी तुसो बेगम को प्रसव पीड़ा के बाद मच्छट्टा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अमौर में भर्ती कराया था। जहाँ डॉक्टर न रहने पर नर्स ने ही ईलाज शुरू कर दी थी, जिसके प्रसूता की मौत हो गई थी
घटना के बाद अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसकी जांच बुधवार को जिला स्तरीय टीम के द्वारा जांच की गई। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया की उपस्थिति में उक्त जांच दल की अध्यक्षता डॉ आरपी मंडल, एसीएमओ द्वारा किया गया
जांच दल के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ. पीके कनोजिया ने बताया कि मरीज के परिजन से और स्थानिय लोगो से बात की गई है। डॉक्टर से भी उनका पक्ष रखने को कहा गया हैं।



Post a Comment