Top News

राहगीरों से बाइक छीनने वाला अपराधी गिरफ्तार

 

के.नगर/कौनेन रजा

पूर्णियां। मंगलवार को के.नगर थाना पुलिस ने बाइक सवार एक राहगीर से जबरन हथियार के बल पर बाइक छिनतई मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये एक अप्राथमिकी अभियुक्त को मरंगा थाना क्षेत्र के सत्संग बिहार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त मरंगा थाना क्षेत्र के सत्संग बिहार तथा पूर्व में चम्पानगर थाना क्षेत्र के जगनी पंचायत के जयकृष्णपुर कटहा गाँव निवासी मनोज यादव का 21 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार यादव है


जो बीते 23 म ई को एक अपाची बाइक सवार राहगीर से बाइक छिन कर फरार हो गया था। जिसे वादी के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर 17 जून को वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये लूटी गई बाइक के साथ एक अ प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है! अनुसंधानकर्ता एसआई  अजीत चौधरी ने बताया कि बुधवार को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post