पूर्णियां/सिटीहलचल न्यूज
किशनगंज, राजमार्ग 27 पर पश्चिम बंगाल के शांतिनगर के समीप में भीषण सड़क हादसे में किशनगंज के मोहिद्दीनपुर निवासी 22 वर्षीय अमन, पिता मोहम्मद रजाक, की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अमन के दो दोस्त साहिल अख्तर और सोहेल आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद किशनगंज के सदर अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन ने दो माह पूर्व एक नई बाइक खरीदी थी
इसी खुशी में वह अपने दोस्तों को पार्टी देने के लिए पश्चिम बंगाल के शांतिनगर जा रहा था। हादसे के समय बाइक की गति लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे अमन का बाइक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन की मौके पर ही मौत हो गई
जबकि उसके साथी साहिल और सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक अमन शीशे के दरवाजे बनाने का काम करता था, जबकि उसके पिता मोहम्मद रजाक दर्जी का कार्य करते हैं। अमन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमन एक मिलनसार और मेहनती युवक था, जिसकी अचानक मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।



Post a Comment