Top News

2 साल पूर्व हुई थी पति की मौत, अब पत्नी और बच्चें का मिला शव

किशनगंज/सिटीहलचल न्यूज

किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तैबपुर के तेलीबस्ती गांव में बीती रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय महिला अंसारी बेगम और उनकी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी राहत प्रवीन की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों को अहले सुबह इस वारदात की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के पति की मौत दो साल पूर्व बीमारी की वजह से हो गई थी


मृतिका अपने सास ससुर के साथ रहती थी ।इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।वही घटना की जानकारी मिलने के बाद ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह,थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे है और जांच शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से हत्या की गई है और मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है साथ ही मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है 

इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे इस जघन्य अपराध के लिए दोषियों को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सागर कुमार भी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है।उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच हेतु विशेष जांच टीम का गठन किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post