कैप्शन जानकारी देते कांग्रेस के पुर्व विधायक पूनम
कोढ़ा/शंभु कुमार
महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को ध्यान में रखकर कांग्रेस द्वारा शुरू की गई माई बहिन मान योजना की जानकारी कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के बासगाढा पंचायत में आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत कोढ़ा विधानसभा की पुर्व कांग्रेस विधायक पुनम पासवान ने की।पुनम के नेतृत्व में बासगाढा पंचायत के अलावे आसपास के स्थानीय महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिसमें विधायक ने मौजूद महिलाओ के बीच योजना के उद्देश्यों और लाभों को विस्तार से साझा किया गया
इस जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवतियाँ और कोढ़ा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पियुष मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुनम ने कहा, "यह योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है।उन्होंने बताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो "माई बहिन मान योजना" के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सहायता के साथ-साथ ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, महिला कल्याण, स्वावलंबन और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान भी चलाए जाएंगे
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। "कांग्रेस पार्टी जो भी वादा करती है, उसे सरकार बनने पर पूरा करती है। आज जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां की महिलाएं इस योजना का लाभ पहले से ही ले रही हैं।स्थानीय स्तर पर योजना को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है और लोगों में इसके प्रति उत्साह भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस दौरान इस योजनाओं के लाभ लेने को लेकर कई महिलाओं की जानकारी लेते हुए फार्म भी भरें गये।