Top News

दालखोला थाना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

दालकोला/सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

आज 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर, दालखोला थाना (इस्लामपुर पुलिस जिला) की ओर से एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पुलिस अधिकारी, होम गार्ड, स्थानीय नागरिक एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैली का शुभारंभ थाना परिसर से हुआ, जो शहर के प्रमुख रास्तों से होकर गुज़रा। रैली के दौरान एक बड़ा बैनर लेकर चल रहे लोगों पर लिखा था:


आइए हम मिलकर एक नशा मुक्त समाज बनाएं, जो हमारे युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करे।"दालखोला  अनुमंडल पुलिस अधिकारी रवि राज अवस्थी ने इस मौके पर बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह लड़ाई सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि हर दिन की है। समाज में यदि बदलाव लाना है तो हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा और नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करना होगा

दूसरी तरफ दलखोदा नगर पालिका के अध्यक्ष स्वदेश सरकार ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी नशा की तरफ अग्रसर हो रही है हमारा भी करते हुए हैं की युवा पीढ़ी को नशा से निकलकर एक स्वच्छ भारत बनाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर स्कूली छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की भी भागीदारी देखी गई, जिससे यह संदेश और भी प्रभावशाली बना कि मादक पदार्थों से मुक्ति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post