बिहार प्रदेश भू संपदा कांग्रेस कमिटी की पहली राज्यस्तरीय बैठक संपन्न

पटना/सिटी हलचल न्यूज 

बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश भू संपदा कांग्रेस कमिटी की पहली राज्य स्तरीय बैठक आहुत की गई।बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और सह प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बिहार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सह प्रदेश भू संपदा कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने सभी जिला के भू संपदा प्रभारियों की बैठक ली।बैठक को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आपके ऊपर राज्य कांग्रेस के विभिन्न भू संपदाओं की देख रेख की अत्यंत जिम्मेदार कर्तव्य दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी आपके हर कदम पर साथ देगी और जिला में आप बेहतर काम कर सकें इसके लिए समय समय पर आपके साथ बैठकों का आयोजन किया जाता रहेगा


बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भू संपदा कांग्रेस बिहार कांग्रेस कमिटी की एक अहम हिस्सा है। इसके सफल और सरल संचालन से कांग्रेस पार्टी की संपत्तियों का संरक्षण बेहतर तरीके से हो सकेगा।बैठक में प्रदेश भू संपदा कांग्रेस के अध्यक्ष सह बिहार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी जिला प्रभारी अपने जिला कांग्रेस के अध्यक्षों के साथ उचित तालमेल और समन्वय से काम करेंगे। अपने कार्यों से संबंधित मासिक रिपोर्ट बिहार प्रदेश भू संपदा कांग्रेस कमिटी के प्रदेश कार्यालय में जमा करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस बेहद सशक्त और मजबूत आनुषंगिक संगठन में आपकी जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन उचित तरीके से करना होगा


बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी सचिव देवेन्द्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह चेयरमैन भू-सम्पदा कमिटी जितेन्द्र गुप्ता के अलावे जमाल अहमद भल्लू, मोतिलाल शर्मा, वैद्यनाथ शर्मा, संजय पाण्डेय, ज्योति गुप्ता, मो0 अफाक खां, संजय कुमार भारती, चैधरी राशीद हुसैन, कृष्ण कांत शाही, रौशन कुमार सिंह, राम सागर पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, प्रो0 सुनील कुमार, वसी अख्तर, अजित कुमार शुक्ला, डा0 अमित कुमार द्विवेदी, मनोज शर्मा, सूर्य नारायण यादव, हरि नारायण द्विवेदी, ओम प्रकाश मिश्र, प्रमोद राय, पंचदेव राम, नवेन्दु झा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार शर्मा, रामेश्वर ठाकुर, नागेन्द्र नाथ तिवारी, अबुल कलाम जौहरी, शोभाकांत झा, दीपक कुमार सिंह, निसार अख्तर अंसारी, कन्हैया जी, राजेन्द्र सिंह, साधना देवी रजक, अशोक यादव, संतोष कुमार सौरभ, रीता कुमारी मिश्रा, राजीव कुमार, उदय शंकर पटेल, शम्स तबरेज, शंकर प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव, सैयद कामरान हुसैन सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post