धमदाहा /सिटीहलचल न्यूज
मंगलवार को दिन में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी के पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मौके पर धमदाहा मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान बिहार में जो विकास की लकीरें खींचे थे, वह अद्भुत व अनुकरणीय है। उनके कार्यकाल को लेकर ही उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार भी दिया
गया। बिहार को यहां तक लाने में उनकी महती भूमिका रही है। बिहार को उस दौर से निकालने में उनकी मेहनत को बिहार के लोग सदैव याद रखेंगे। वहीं, मंडल महामंत्री अविनाश गुप्ता ने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी काफी मृदुल स्वभाव के थे। वे एक प्रखर नेता व शिक्षाविद थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं
बिहार के लोग बिहार में हुए विकास में उनके दिए योगदान के कर्जदार रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार में भाजपा की जो कद है, उसमें उनका बड़ा योगदान है। इस मौके पर भाजपा नेता कैलाश मेहता, अशोक साह, अंभू पासवान, मिंकू कुंवर, बिनोद यादव, अभिनंदन चौधरी आदि मौजूद थे।