Top News

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ,एक घर जल कर हुए राख।

 

 आगजनी की घटनाएं में जले हुए घर।

कोढ़ा/शंभु कुमार 

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के नवाबगंज वार्ड संख्या 2 में रविवार की अहले सुबह लगभग 4 बजे एक घर में  भीषण आग लग गई।जब आग के फैलाव से आसपास के घरों में धुएं का फैलाव हुआ तो ।गृह मालिक कैलास सिंह की पत्नी व आसपास के ग्रामीणों ने आगजनी पर काबू पाने का अथक प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे इतनी भयाभव थी की देखते ही देखते घर के समीप एक घर में बंधे 15 दिन की एक गाय के बच्चे सहित गाय पुरी तरह ज़ख़्मी हो गया ।वहीं घर में रखा सूखा राशन समेत अन्य वस्तुएं जल कर राख हो गया


वहीं गृह मालिक की पत्नी ने बताई की किसी प्राइवेट लोन कंपनी से लोन की राशि उठाव कर गाय पालन का कार्य करने की शुरुआत की थी ।वहीं इस आगजनी की घटनाएं में हमें लगभग 1 लाख का नुक़सान पहुंचा है।गृह मालिक की पत्नी व ग्रामीणों ने बताया की यह आगजनी की घटनाएं बिजली की तार के शाट सर्किट के कारण से हुई है।वही आग पर काबू पाने के दौरान गृह मालिक की पत्नी भी आग की चपेट में आने से जख्मी हो गए हैं

फिलहाल गाय व गाय के बच्चे की पशु चिकित्स के द्वारा इलाज जारी है।वहीं गृह मालिक की पत्नी भी अपना इलाज हेतु चिकित्सक के सम्पर्क में हैं।वहीं पीड़ित परिवारों ने इस आगजनी से हुए नुकसान को लेकर संबंधित अधिकारियों से उचित जांच पड़ताल कर मुआवजे राशि की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post