Top News

134 वीं जयंती पर याद किये गए डॉ भीमराव अंबेडकर।

मुरलीगंज/सिटी हलचल न्यूज़ 

मधेपुरा : प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर के थाना चौक डाकबंगला समीप स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में नपं मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, प्रो. फिरोज मंसूरी, शिक्षक सुधीर राम, सुभाष राम, मीरा देवी सहित अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतियों पर प्रकाश डाला


बाबा साहेब की ओर से बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान के दायरे में रहकर ही हम बाबा साहेब के आदर्शों का पालन करे। डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का वास्तुकार भी माना जाता है। वह भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी

बाबा साहेब के कथानानुसार हमें पूजने की नहीं पढ़ने की जरूरत है। पत्थर पूजने से कुछ नहीं होगा, शिक्षा ग्रहण करने के बाद हीं मानवता का बोध हो सकता है। मौके पर ई गुंजन कुमार, मनोज राम, प्रभात कुमार लालू, भास्कर यादव, शंकर रजक एवं कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओ को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post