मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज़
मधेपुरा : प्रखंड अंतर्गत पड़वा नवटोल उच्च विद्यालय मैदान परिसर मे आयोजित तीन दिवसीय विराट कबीर महोत्सव सह कबीरलीला भजन रविवार को संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले प्रवचन के दौरान संतो ने ईश्वर के प्रति लगाव व भाव को बताया। लोगो को सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने की राह बतलाया। वही बताया गया कि 21 से 23 मार्च तक भजन सह कबीरलीला का आयोजन किया गया था
जिसमे मुख्य वक्ता महंतत शुकदेव साहेब, प्रवचन संत अशोक साहेब, प्रवचन चंंदन स्वरूप साहेब, आत्मस्वरूप जगदीश साहेब, ज्ञाननसागर साहब के द्वारा किया गया। वही अध्यक्ष चंदन स्वरूप साहेब ने बताया कि महोत्सव मे दूर दराज से श्रद्धालुगण आकर प्रवचन का लाभ लिए हैं। श्रद्धा भाव से श्रोताओं ने कबीर लीला भजन के उपदेश को सुना। शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम का समापन रविवार को किया गया।