Top News

छात्र नेता पर साजिश के तहत एफआईआर दर्ज करवाया गया है : अंकित यादव

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया -युवा राजद के प्रदेश महासचिव अभिजीत कुमार उर्फ अंकित यादव ने कहा कि पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया पीजी सत्र 2024 -2026 अंग्रेजी विषय का छात्र सौरभ कुमार  पर षड्यंत्र रच कर एफआईआर दर्ज केहाट थाना में करवाया गया है।   अंकित यादव ने कहा कि सौरभ कुमार बीए पार्ट थर्ड और बीएड  पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया से उत्तीर्ण  कई वर्ष पूर्व ही कर चुका है  लेकिन  मूल प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार पांडेय  के द्वारा निर्गत नहीं किया गया जिसके कारण कि सौरभ बहुत ही परेशान रहता है


सौरभ कुमार ने छात्र-छात्राओं के हितों के लिए  भी आवाज़ को लिखित रूप से एवं प्रिंट अखबार के माध्यम से उठाता है। सौरभ कुमार के ऊपर जो एफआईआर दर्ज के॰हाट थाना पूर्णिया में साजिश के तहत पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के परीक्षा नियंत्रक डॉ॰अजय कुमार पांडेय के द्वारा 22 मार्च 2025 को के. हाट थाना में करवाया गया है। पूर्व में भी व्यक्तिगत तरीके से सौरभ कुमार पर परीक्षा नियंत्रक के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित  किया गया है । सौरभ कुमार पर झूठा एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर साजिश रचते रहते हैं


अंकित यादव ने  कहा कि सौरभ कुमार ने परीक्षा विभाग के  परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार पांडेय के कार्य के गड़बड़ियां को  लेकर के पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन को एवं  विश्वविद्यालय के पदाधिकारी के समक्ष लिखित रूप से आवेदन देता है ,और प्रिंट अखबार में बयान देकर आवाज को उठाता है। इसलिए सौरभ कुमार पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार पांडेय के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।  सौरभ कुमार के ऊपर जो एफआईआर दर्ज हुआ है,वह साजिश के तहत  हुआ  है ।  अंकित यादव ने डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णिया से मांग की है कि  एफआईआर का उच्चस्तरीय जांच पड़ताल करवाया जाय

Post a Comment

Previous Post Next Post