Top News

आवासीय घर का ताला तोड़कर लाखों की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस।

नगर पंचायत वार्ड 13 रहिका टोला झील चौक स्थित एक बंद पड़े घर में हुई चोरी की वारदात। 

मुरलीगंज/सिटी हलचल न्यूज़ 

मधेपुरा : नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 13 रहिका टोला झील चौक स्थित एक शिक्षक के आवासीय घर में अज्ञात चोर ग्रील का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने नकदी पचास हजार, सोने चांदी के जेवरात, एलएडी टीभी और आवश्यक कागजात की चोरी कर फरार हो गया है। बताया गया कि वृंदावन निवासी नवीन कुमार जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय जदिया में शिक्षक पद पर कार्यरत है। वे विगत दस वर्षों से अपने साला जोरगामा निवासी अनिल कुमार भास्कर के मुरलीगंज वार्ड 13 रहिका टोला स्थित मकान में रह रहे है


अनिल कुमार भास्कर ने बताया कि उनके बहनोई होली पर्व को लेकर 13 मार्च गुरुवार को अपने गांव वृंदावन चले गए थे। 16 मार्च की दोपहर जब वे लौटकर आए तो देखा कि अज्ञात चोरों ने ग्रिल में लगा ताला के स्थान पर किसी लोहे की रोड से तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घर में रखे सभी आवश्यक समान इधर उधर बिखरे पड़े थे। उनके घर में रखा पचास हजार नगद समेत उनकी पत्नी के हजारों रुपए का जेवरात गायब कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की वारदात का जायजा लिया। घटना की छानबीन में जुट गई है

 चोरी की वारदात से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। 

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि जानकारी हुई है। जांच के लिए पदाधिकारी को भेजे हैं। छानबीन की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मुरलीगंज में बढ़ी चोरी की घटना से लोगों निंद हराम हो गया है। देखा गया है कि चोर बंद को निशाना बनाकर सहज तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। हाल के दिनों भीषण चोरी की दो घटनाएं सामने आई है। जिसका उद्भेदन अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। हालांकि सभी मामलों में जांच जारी रहने और जल्द उद्भेदन करने की बात कही जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post