बहादुरगंज /सिटी हलचल न्यूज़
किशनगंज : बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुआबारी वार्ड 09 गांव में फंदे से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई । ग्रामीणों की सुचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज कर अग्रतर कारवाई में जुट गई।मृतक की पहचान शमिस अख्तर पिता स्व जमीरुद्दीन गुआबारी वार्ड 09 निवासी के रुप मे हुई है
विश्वसनीय सूत्रों कि माने तो मृतका शमिस अख्तर एवं उनकी पत्नी के बीच विगत कई माह से आपसी विवाद चल रहा था। जहां इसी कड़ी मे शनिवार की देर रात शमिस अख्तर के द्वारा अपने घर के रसोई के कमरे मे फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया गया।थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है। जल्द ही विधि सममत कार्यवाही की जाएगी ।


Post a Comment