मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज़
मधेपुरा : बिहार पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव के पद पर राजद ने आभाष चंद्र असीम को मनोनीत किया है। पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सहमति से शुक्रवार को बिहार पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने मुरलीगंज के एक होटल में प्रमाण पत्र दिया। बिहार पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनने पर आभाष चंद्र असीम को राजद कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है
आभाष चंद्र असीम ने कहा कि पार्टी ने जो मुझपे विश्वास करके यह जिम्मेदारी सौंपी है। उसका मैं कर्तव्यनिष्ठ हो कर पालन करूंगा। पार्टी के मजबूती के लिए जमीनी स्तर तक हम काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी हित के लिए हर जरूरी काम किया जाएगा। मौके पर रामकृष्ण मंडल, शैलेंद्र वार्ड पार्षद,मिलन जी, रविंद्र यादव , प्रमोद शर्मा, मुकेश यादव,गौतम यादव और अनेक राजद कार्य कर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।