Top News

2.15 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार।

 

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

जिले के भवानीपुर थाना अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि संध्या गश्ती के क्रम में भवानीपुर बाजार स्थित भवानी धर्मकाँटा के सामने SH-65 से सुदामानगर जानेवाली सड़क पर पहुँचे तो एक व्यक्ति जो वहाँ खड़ा था पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे साथ के सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर उसने अपना नाम कुमोद यादव, उम्र 28 वर्ष, पिता-खोखो यादव, सुदामानगर भवानीपुर, वार्ड नंबर-16, थाना-भवानीपुर, जिला-पूर्णियाँ बताया


व्यक्ति की  तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल-2.15 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। बरामद स्मैक को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post