कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज 

मधेपुरा : मुरलीगंज हाट बाजार रोड स्थित होटल चंद्रा के मीटिंग हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कांग्रेस नेता संदीप यादव के मौजूदगी में कार्यक्रम की  अध्यक्षता  कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू ने किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता संदीप यादव ने कहा कि जब देश आर्थिक तंगी की दौड़ में था


तब आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन ने उस तंगी से भारत को बाहर निकाला। ऐसे शख्शियत का दुनियां छोड़कर विदा हो जाना अपूरणीय क्षति है जिन्हें याद करना महत्वपूर्ण हो जाता है। उनके शासनकाल के तौर तरीके से सिखना चाहिए कि मुश्किल वक्त में कैसे  देश को चलाया जाना चाहिए

वहीं प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह तत्कालीन भारत और वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से निकल कर भारत आए और विदेशों में अध्ययन के बाद यहां के आर्थिक मंदी से भारत को दो बार बाहर निकाला ये अपने आप में एक बहुत बड़ा योगदान है।मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष  उमेश प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष अजय कुमार साह, पूर्व पार्षद राकेश राम, राजद नेता आभाष चंद्र असीम, महेंद्र यादव, अभिनंदन यादव , श्याम यादव,  पूर्व प्रमुख मनोज कुमार साह, आलोक यादव, अजय कुमार  अमित कुमार समेत अन्य मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post