Top News

अवधेश तिवारी फिर बने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

 



कोषाध्यक्ष हरे राम ठाकुर, सुमन जी प्रकाश जनरल सेक्रेटरी पद पर जीते

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के नतीजे देर रात तक घोषित कर दिए गए। अवधेश कुमार तिवारी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पद्मा सौरभ पराग को हराकर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष का चुनाव जीत बड़े अंतर से जीत लिया है। अवधेश कुमार तिवारी को 695 जबकि पद्मा सौरभ पराग को 195 मत प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए 673 लाकर हरे राम ठाकुर ने दोबारा से जीत हासिल की है। हरेराम ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजमोहन झा को हराया।


जनरल सेक्रेटरी पद के लिए हुए चुनाव में 424 वोट लाकर सुमन जी प्रकाश जीते हैं। उपाध्यक्ष पद के तीन सीटों पर ओम प्रकाश भारती (464वोट), अजय कुमार (460 वोट), बंदना झा (451वोट) को जीत मिली है। संघ के संयुक्त सचिव के तीन पदों पर हुए चुनाव में कुमार बिधान को (396 वोट) जबकि सोहेल अख्तर (373 वोट), संजय कुमार डाबर को (320 वोट) मिले। इसके अलावा सहायक सचिव पर के 3 पोस्ट के हुए चुनाव में 466 मतों के साथ अमित कुमार उपाध्याय, 417 मतों के साथ मनोज कुमार ठाकुर, 375 मतों के साथ अजय कुमार विश्वास की जीत हुई है। जबकि विजिलेंस कमिटी के तीन पदों के लिए 502 मतों के साथ राम नारायण यादव, 475 मतों के प्रभात रंजन, 351 वोटों के साथ किशोर कुमार की जीत हुई। वहीं सीनियर मेंबर पद के 5 पदों के लिए हुए चुनाव में अशोक कुमार सिंह को 689 वोट, अजय कुमार को 688 , अर्जुन प्रसाद यादव को 667, शंभू आनंद 636 और महेश नाथ झा को 636 व मो बाजी उद्दामन 570 वोट के साथ जीत मिली है। ऑडिटर के लिए हुए चुनाव में बिमलेंदु कुमार झा 256 वोट लाकर जीते। वहीं एक्सक्यूटिव मेंबर के 7 पद पर राखी कुमार को 558 मत, जय प्रकाश 526, मनोज कुमार सिंह 506, अमित प्रकाश 484, महताब आलम अंसारी 471, अनिल कुमार मिश्रा 432, निर्भय कुमार 393 वोट लाकर जीते। 8 अप्रैल को जीते हुए सभी कैंडिडेट के बीच सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post