शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।

 



थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी और ईद शांतिपूर्ण व सादगी से मनाने की अपील।  


मुरलीगंज संवाददाता 


आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं ईद पर्व मनाए जाने को लेकर रविवार को क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। सीओ किसलय कुमार,


थाना प्रभारी मंजू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी के साथ अर्धसैनिक बल थाना परिसर से कतारबद्ध होकर बाजार के विभिन्न मार्गो में पैदल भ्रमण किया। बताया गया कि आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त है। आदर्श आचार संहिता के नियम का पालन करते हुए पर्व सादगी से मनाने की अपील की जा रही है। पर्व के दौरान शांति व विधि व्यवस्था भंग करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


लोकसभा चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता में पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। बाजार के अलावे थाना क्षेत्र के अन्य मार्गो में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एसआई नदीम अख़्तर, इमनाज खान, दुर्गेश कुमार के अलावे पुलिस बल शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post