मोदी की गारन्टी चाइनीज माल है, चुनाव के बाद फुस
पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ में राजद उम्मीदवार बीमा भारती के नामांकन में बिहार में पूर्व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी हिस्सा लिया और रंगभूमि जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीमा भारती एक बहादुर महिला है, नीतीश कुमार पलट गए मगर बीमा भारती नहीं पलटी।
उन्होंने कहा कि इनके परिवार के साथ बहुत गलत हुआ है, इसका इंसाफ पूर्णियाँ की जनता करेगी। वही बिहार के विशेष राज्य के दर्जे को लेकर उन्होंने एकबार फिर मोदी सरकार को घेरा और कहा कि मोदी के 10 साल के कार्यकाल में किसी को नौकरी नहीं मिली जबकि उन्होंने मात्र 17 महीने में 5 लाख की नौकरी दी। आज भी बिहार जैसे पिछड़े इलाके को बिहार राज्य की जरूरत है। उन्होंने कहा मोदी की गारंटी चाइनीज माल के तरह हैं, चुनाव खत्म होते ही गारंटी खत्म हो जाएगी।
वही तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वे उनका सम्मान करते हैं। भाजपा के साथ लड़ाई का जो दोनों ने कसम खाई थी आज भी उनका भतीजा झंडा लिए भाजपा के रास्ते मे खड़े है। उन्होंने कहा कि नीतीश चाचा पलटे नहीं है, बल्कि भाजपा ने हाईजैक कर लिया है।



Post a Comment