Top News

चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रानीपतरा में बैठक

 


पूर्णिया/राजेश कुमार

नौ अप्रैल से शुरू होने वाले चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रानीपतरा स्थित माँ बागेश्वरी सिद्ध पीठ मंदिर के प्रांगण में बुधवार को ग्रामीण, युवा, जनप्रतिनिधियों की बैठक की गई। जिसमें पुराने कमिटी को भंग कर नया कमिटी का निर्माण किया गया। कमिटी में कुल एक सौ एक शक्रिय सदस्य बनाया गया। वही कमिटी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से अनुरुध कुमार सिंह को बनाया गया। उपाध्याय पवन पोद्दार, मन्टू सिंह को, सचिव नशरुल  आलम, कोषाध्यक्ष विवेक दास, पंकज सिंह को बनाया गया। बैठक में कमिटी के बाकी अन्य सदस्य को अतिरिक्त भार दिया गया। वही चैती दुर्गा पूजा में नवरात्र करने वाले व हवन में भाग लेने वाले भक्तों के लिए विशेष पूजा ब्यवस्था किया जाऐगा, जिसके लिए भक्तों को अपना नाम कमिटी के कार्यालय में लिखवाना पडेगा।


बागेश्र्वरी सिद्ध पीठ मंदिर में एक पूजा से लेकर सप्तमी पूजा तक प्रत्येक संध्या सकिर्तन का आयोजन किया जाऐगा।अष्टमी पूजा से लेकर दसवीं पूजा तक भक्ति जागरण कार्यक्रम सहित नवरात्र के अंतिम दिन      महाप्रसाद भंडारा के रुप में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाऐगा। इस बार माँ बागेश्वरी सिद्ध पीठ मंदिर से कलश यात्रा में करीब एक हजार कुमारी कन्या व महिलाओं के भाग लेने का लक्ष्य कमिटी द्वारा लिया गया है जिसमें कलश यात्रा भ्रमण के दौरान चिन्हित जगहों पर पानी, शर्बत, फल, जूस कि ब्यवस्था कि जाएगी।हर ऐक साल बागेश्वरी  सिद्ध पीठ मंदिर में लगने वाले मेले को इस बार सुव्यवस्थित व बड़ा मेला लगाने को लेकर भी चर्चा किया गया,

मेले में लगने वाले दुकानदारों को  पर्याप्त सुविधा एवं सुरक्षा।सीसीटीवी, व ड्रोन कैमरे से मेला व मंदिर  परिसर की निगरानी। पेयजल,बिजली, शौचालय की ब्यवस्था इत्यादि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में केदार सिंह, बसंत सिंह, पवन दास, तापस दास, राजेश पोद्दार, मिथिलेश वर्मा, पिंटू श्रीवास्तव, रमन सिंह, बबलू दास, विक्की मेहता, अचिंत मेहता, कैलाश दास, जोगिंदर सिंह, प्रेम दास, मुख्तार आलम, शंकर मेहता, वीरेंद्र सिंह उर्फ बूटना, ध्रुव कुमार, कुंदन कुमार चौधरी, मिथिलेश ठाकुर, राजेश यादव  इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post