Top News

मामा पर लगा भांजे के हत्या का आरोप

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। एक मृतक बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था। साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने जमीनी के बंटवारे को लेकर मामा पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मामला के.नगर थाना क्षेत्र के सहबज्जा का है। मृतक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई है


।मृतक की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के सहजबबा गांव निवासी उपेंद्र यादव के बेटे मिथिलेश कुमार (35) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के मामा ससुर प्रमोद कुमार व अन्य परिजनों ने बताया कि बचपन के ही मिथिलेश कुमार की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से वो अपने ननिहाल में मामा के घर ही रह रहा था। यहीं से पिछले साल मार्च 2023 में उसकी शादी लता कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही जमीन के बंटवारे को लेकर मिथिलेश कुमार का उसके मामा से विवाद चल रहा था। मिथिलेश जमीन में अपना हक मांग रहा था। यही बात मामा के आंख में खटकने लगी थी। जिसके बाद आज जबरन उसे जबरन देकर मार दिया गया। किसी को शक न हो, इसके लिए हत्या के बाद वे शव को जीएमसीएच ले आए। शव लाने के क्रम में मौत हो जाने की झूठी कहानी बनाई। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। मौत के बाद से परिजनों का रोना बिलखना जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post