Top News

सौरा नदी में कूदकर युवक ने दिया जाना

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में एक शख्स ने सौरा नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। शव नदी किनारे पानी में उपलाता हुआ मिला। कुछ ही देर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक मानसिक रूप से परेशान था। जिसने पहले भी कई बार खुदकुशी की कोशिश की थी। कल देर दोपहर बगैर कुछ कहे शख्स घर से निकल गया। आज सुबह अचानक उसकी सुसाइड की खबर मिली। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ नहर के किनारे उमड़ी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीच पूर्णिया भेज दिया है। शव सदर थाना क्षेत्र के कप्तान पूल के नीचे सौरा नदी किनारे तैरता हुआ मिला। मृतक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची है।मृतक की पहचान मधेपुरा निवासी प्रशांत पोद्दार के बेटे आयन पोद्दार (42) के रूप में हुई है। मृतक अपने मामा गोपाल पोद्दार के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के भट्टा दुर्गाबाड़ी स्थित बीएमएम स्कूल से लगे 


घर में परिवार संग रहता था।

घटना की जानकारी देते हुए वार्ड 23 के जदयू वध्यक्ष कन्हैया लाल ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। बीते 10 सालों से वह डॉक्टर की देखरेख में था। इस दौरान उसने कई बार सुसाइड की कोशिश की थी, मगर किसी तरह उसे बचा लिया जाता। घटनाक्रम से ठीक पहले शुक्रवार देर दोपहर वो घर से बगैर कुछ कहे निकल गया था। देर शाम होने के बाद भी जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और अंत में थक हारकर स्थानीय सहायक खजांची थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी थी। आज सुबह खोजबीन के क्रम में मछुआरों को शव सदर थाना क्षेत्र के कप्तान पुल के नीचे सौरा नदी किनारे पानी में उपलाता हुआ मिला। कुछ ही देर बाद स्थानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। खोजबीन के क्रम में शव मिलने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की गई।


वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कॉल कर सदर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी में तैरते शव को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post