Top News

बिहार सरस मेला में कंपनी की जिविका महिला किसान मार्केटिंग के गुण सीख के वापस लौटी

 



कोढ़ा/शंभु कुमार 



कटिहार जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी कोढ़ा, कटिहार के निदेशक मंडल के सदस्य पटना में चल रहे बिहार सरस मेला से मार्केटिंग के गुण सीख के वापस आई है।कंपनी के चार सदस्य  अपने प्रभारी सीईओ सह प्रखंड परियोजना प्रबंधक उत्तमानंद भारती के नेतृत्व में एकदिवसीय एक्सपोजर विजिट में पटना गए हुए थे। जिसका मुख्य मकसद कंपनी के सदस्यों को मार्केटिंग के नियमों से वाकिफ कराना था। जैसा कि ज्ञात है कटिहार जीवका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी कोढ़ा की ऐसी कंपनी है


जिसके सभी शेयरहोल्डर्स महिलाएं हैं जिसकी वर्तमान संख्या 710 है । कंपनी का लक्ष्य है इस साल के अंत तक इसकी संख्या 1000 तक करना है। वर्तमान में कंपनी शुद्ध सरसों तेल का उत्पादन कर रही है। कंपनी के डायरेक्टर नीतू देवी बताती है कि वर्तमान में सभी सरसों तेल में पाम ऑयल का मिलावट होता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कंपनी अपने सभी महिला किसानों से सरसों खरीदती हैं एवं पारंपरिक तरीके से उनका तेल निर्माण कर बाजारों में बेचती है। बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए ही यह एक्स्पोज़र किया गया था। वहां हम नई-नई महिला उद्यमियों से मिले जिससे हमारे अंदर भी कुछ बेहतर करने का जज्बा आया है। कंपनी के प्रभारी सीओ उत्तमानंद भारती ने बताया कि आने वाले समय में हम लोग सरसों तेल के साथ-साथ मखाना प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी कार्य करेंगे। इसके लिए बिनोदपुर पंचायत में यूनिट के लिए जमीन भी उपलब्ध कर लिया गया है। गोदाम के लिए भी जमीन उपलब्ध हो गई है। मध्य जनवरी से उन पर कार्य होने की उम्मीद है। बताते चले की किसानों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 10000 एफपीओ निर्माण का लक्ष्य रखा है इस कंपनी का निर्माण भी इसी परियोजना के अंतर्गत किया गया है। कंपनी का सरसों तेल यूनिट मकदमपुर पंचायत में अवस्थित है एवं इसका कॉरपोरेट ऑफिस फुलवरिया पंचायत में खोला गया है। कंपनी तेल के डिस्ट्रीब्यूटर्स की भी तलाश कर रही है। फिलहाल कंपनी का तेल जीविका कार्यालय एवं संकुल संघ के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी के वार्षिक आमसभा में कई वरीय पदाधिकारी भी हिस्सा ले चुके हैं।

कंपनी के शेरहोल्डर्स बनने के लिए महिला किसानों के पास अपनी खेती योग भूमि या पट्टे की भूमि होना अनिवार्य है। ₹10 प्रति शेयर की दर से अधिकतम 200 शेयर एक शेयरधारी को उपलब्ध कराया जाता है। कंपनी के उत्पाद ग्रीन डिलाइट जो की जीविका का अपना रिटेल शॉप है उनमें भी उपलब्ध है। कंपनी का आगामी लक्ष्य प्रखंड के सभी महिला किसानों के आय में वृद्धि करना है इसके लिए सस्ती दरों पर कंपनी किसानों को भाड़े पर कृषि यंत्र की सुविधा  भी प्रदान करती है। फिलहाल कंपनी के पास भूमि जीविका महिला कस्टम हायरिंग सेंटर के नाम से विसरिया पंचायत में कृषि यंत्र सेंटर मौजूद है जिसमें ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्र उपलब्ध है। पिछले साल कंपनी के द्वारा मक्के की भी मार्केटिंग की गई थी जिसमें कंपनी ने अच्छा मुनाफा भी कमाया था। पटना से आने के बाद जीविका दीदियों में उत्साह का संचार देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post