Top News

शारिरिक संबंध बनाते समय होने लगा ब्लीडिंग, पुलिस पहुँची तो कहा-सर छोड़ दीजिए शादी टूट जाएगी

सगाई से चंद दिन पहले युवती ने बॉयफ्रेंड से बनाया संबंध, ब्लीडिंग होने के बाद पहुंची अस्पताल, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी 
राजधानी में से एक चौंकाने वाली खबर है। यहां सगाई से कुछ दिन पहले एक युवती के साथ घटी घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि चंद रोज बाद ही युवती की सगाई होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही वह गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच गई। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली खबर के अनुसार राजधानी के अगम कुआं इलाके में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची हुई थी। युवती की कुछ दिन बाद सगाई होने वाली थी। इससे पहले वह अपने जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंच गई। बॉयफ्रेंड और युवती एक परिचित के फ्लैट में गए, जहां युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती को ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। इसके बाद बॉयफ्रेंड उसका इलाज करने के लिए राजधानी के चित्रगुप्त नगर इलाके के एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचा। 
युवती की हालत को देखते हुए नर्सिंग होम ने इसकी सूचना स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 
मिली खबर के अनुसार युवती का बॉयफ्रेंड जिम ट्रेनर है। युवती भी इसी जिम में जाती थी। जानकारी के अनुसार आगामी 18 अप्रैल को ही युवती की सगाई होने वाली थी। जबकि शादी नवंबर माह में होने वाली थी। 
बताया जा रहा है कि इस घटना में युवती के परिजनों ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। शादी टूटने के डर से उन्होंने पुलिस के सामने साफ कर दिया कि उन्हें केस नहीं करना है जबकि युवती का कहना था कि दोनों के संबंध सहमति से बने। 
इस संबंध में सिटी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने कहा कि 22 साल की युवती इलाज के लिए आती है। उसे ब्लीडिंग होती है। उनके द्वारा बताया जाता है कि उन्होंने किसी व्यक्ति के साथ अपनी मर्जी से संबंध बनाया था। उसी क्रम में उनकी यह हालत हुई। उन्होंने एफआईआर करने से मना किया है। पर मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। अभी हम पुलिस के बयान पर ही एफआईआर कर रहे हैं। जिस व्यक्ति के साथ उन्होंने संबंध बनाया था उन्हें नामजद बना रहे हैं आगे हर एंगल से जांच की जाएगी जो भी चीज जांच के दौरान निकाल करके आएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखा है। जिससे संबंध बनाया गया है उन्हें नामजद बनाया गया है। अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। किसी को डिटेन नहीं किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post