अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में कर्मचारियों के देरी से पहुंचने से आम जनता परेशान है। मंगलवार को कि सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक कार्यालय ही नहीं खुला था। पूरे प्रखंड कार्यालय में सिर्फ चार व्यक्ति नजर आए। इसको लेकर पड़ताल करने पर पता चला की लगभग सभी कर्मी 11 बजे या 11 बजे के बाद ही आते है। मंगलवार को 10:50 में पड़ताल करने के लिए अमौर अंचल और प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो देखे की प्रखंड नजरात,अंचल नजारत, और अंचल कार्यालय बंद था।
वही 10:55 में अंचल कार्यालय खुली थी तो देखे की एक अंचल अमीन कार्यालय मे बैठी हुई थी। उसको अन्य कर्मी के बारे में पूछने पर बोला हमको जानकारी नहीं है की अन्य कर्मी कहा है। शायद किधर गए होंगे।लेकिन इसके बाद अंचल नाजारत बंद था, और प्रखंड नजारत दोनो बंद था। अंचल नाजिर, प्रखंड नाजिर, अंचल बड़ा बाबू सहित अन्य कोई कर्मी समय पर कार्यालय नही पहुंचते हैं।वही कई लोगो से पूछने पर बताया की हम सब कोई अंचल का काम से तो कोई प्रखंड का काम से आए हैं लेकिन 11 बज चुके है अबतक कर्मी नही आए हैं ये बहुत ही लापरवाही का है।
समय कर नही आने से हमलोग कभी परेशान है।वही इस संबध में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी ने बताया कि समय का पाबंदी सभी कर्मी को करना चाहिए अगर समय कर नही आते हैं ऐसे कर्मी पर कार्यवाही होनी चाहिए। समय जो कर्मी समय पर नहीं आते हैं, जिससे लोग परेशान होते हैं।उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।