Top News

अमौर प्रखंड में क्रिसमस के मौके पर गिरजाघर में प्रार्थना आयोजित हुई



अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड अंतर्गत सिरोटोल एवं दलमालपुर में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर हर्षो उल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया। मेरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को लोगों ने बधाई दी वहीं, सुबह चर्च में हुई प्रार्थना सभा में लोग शामिल हुए, चर्च को इस मौके पर खास तौर पर सजाया गया, फादर अगस्टस व फादर राजेंद्र बेक के द्वारा प्रभु यीशु के उपदेश जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान बाइबिल पढ़ी गई। सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए प्रार्थना हुई।


हर साल क्रिसमस के प्रति लोगों में खासा उत्साह रहता है। 15 दिन पहले से ही लोग क्रिसमस के रंग में रंग जाते हैं। क्रिसमस का पर्व सादगी व उत्साह के साथ मनाया गया ।  इस दौरान प्रभु यीशु के गीत भी गाए गए। सभी चर्च रंग-बिरंगी झालरों से सजाए गए, जहां चर्च में पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम चलता रहा,


प्रभु यीशु के प्यार और शांति के संदेश को एक दूसरे को साझा किया गया, स्थानीय समुदाय के लोग एक साथ आकर खुशियों का जश्न मना रहे थे स्कूली बच्चे सांता क्लास बनकर क्रिसमस मनाया बच्चों में खास उमंग देखने को मिला

Post a Comment

Previous Post Next Post