चंपानगर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद को अपराधियों ने मारी गोली



पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़

जिले के नगर पंचायत चंपानगर के उप मुख्य पार्षद पर मंगलवार देर शाम जानलेवा हमला हुआ है। उप मुख्य पार्षद ने चचेरे भाई पर ही मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगाया है। घायल उप मुख्य पार्षद को इलाज हेतु पूर्णियाँ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


घायल उप मुख्य पार्षद सतीश कुमार मेहता ने बताया कि पिछले साल ही वे नगर पंचायत चंपानगर से उप मुख्य पार्षद का चुनाव जीतकर सामने आए। उसी समय उन्होंने अपने चचेरे भाई कैलाश मेहता को खाद की दुकान चलाने के लिए चंपानगर मार्केट में स्थित अपनी दुकान किराए पर दी थी। वे अपने भाई को पिछले कई महीनों से दुकान का किराया देने को कह रहे थे। मगर उनसे किराया देने से साफ इनकार कर दिया था। उसका कहना है कि उसने चुनाव जितवाने में मदद की। उसके बदले में ये दुकान उसे चाहिए । भाई पहले से ही घात लगा कर बैठा था, मारपीट के बाद की दो फायरिंग दोनों के बीच दो महीने विवाद हुआ था। जिसे लेकर उन्होंने कोर्ट से चचेरे भाई के खिलाफ केस कर रखा है। इसी बात से उनके और चचेरे भाई के बीच टेंशन चल रहा था। आज दोपहर वे किसी जरूरी काम से चंपानगर बाजार गए थे। वहां से वापस अपने घर प्राणपुर लौट रहे थे। जहां पहले से ही प्राणपुर पोखर के पास पहले से उनका चचेरा भाई कैलाश मेहता और अजय मेहता अपने तीन साथी पीयूष कुमार, मनता मेहता, संग्राम मेहता के साथ घात लगाकर बैठा हुआ था। जैसे ही वे वहां पहुंचे उनके चचेरे भाई अपने साथियों के साथ पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके ऊपर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें से एक गोली उसके कनपट्टी से होते हुए गुजरी जिसके बाद वे ज़मीन पर गिर पड़े।


जिसके बाद उनके जेब में मौजूद 90 हजार कैश, 2 भरी सोने का चैन, सोने की अंगूठी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद मौके पर जुटे लोग उप मुख्य पार्षद सतीश कुमार मेहता को आनन-फानन में जीएमसीएच पूर्णिया लेकर आए। जहां उनका इलाज जारी है।  वहीं मीडिया से बातचीत में चंपानगर ओपी अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। गोलीबारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। दो भाइयों के बीच मारपीट की घटना सामने आ रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post